#Social

पहले पत्नी और साली को मारी गोली, इतना ही नहीं फिर जो हुआ वो चौंका देगा!



पटना: राजधानी पटना में अहले सुबह एक हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला पटना से बाढ़ का है। बताया जा रहा है कि यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और साली को गोली मार दी। इतना ही नहीं इसके बाद इस युवक ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की पत्नी कई दिनों से अपने मायके में रह रही थी और वो ससुराल जाना नहीं चाहती थी।
लेकिन युवक अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने की बात पर अड़ा था। रविवार की सुबह इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर आरोपी ने अपनी पत्नी और साली को गोली मार दी। युवक ने खुद को भी मार डाला है। बताया जा रहा है कि घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि साली की हालत गंभीर है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
आरोपी युवक का नाम दीपक कुमार बताया जा रहा है। दीपक की पत्नी का नाम लक्ष्मी देवी और साली का नाम गुड़िया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक मूल रूप से बिहारशरीफ का रहने वाला था। ससुराल में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद लक्ष्मी नाराज होकर बाढ़ स्थित अपने मायके में चली आई थी। वो करीब 2 महीने से बाढ़ में ही रह रही थी। इस बीच दीपक भी लक्ष्मी के साथ उसी के घर पर रहा था।
मीडिया रिपोर्ट में मृतक लक्ष्मी के परिजनों के बयान के आधार पर बताया गया है कि दीपक अपनी पत्नी को ससुराल ले जाना चाहता था और इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद होता रहता था। रविवार की सुबह भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद नाराज दीपक ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को गोली मार दी। इसके बाद जब इस शोर-शराबे को सुन लक्ष्मी की बहन गुड़िया उन्हें बचाने पहुंची तो दीपक ने उनको भी गोली मार दी। दीपक ने इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। बहरहाल बताया जा रहा कि इस मामले में पुलिस अब अपनी आगे की कार्रवाई में जुटी है।



Source link

Related Articles

Back to top button