#Socialinh24छत्तीसगढ़

CG NEWS: हत्या और आगजनी मामलें में गिरफ्तार हुए 2 नक्सली गिरफ्तार



Sukma. सुकमा। थाना भेज्जी एवं थाना चिंतागफा क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग 2 प्रकरणों में 2 नक्सली आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों गिरफ्तार नक्सली 2 साल से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार थाना भेज्जी क्षेत्रांतर्गत दो वर्ष पूर्व निर्माणाधीन कन्या आश्रम भेज्जी में निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट कर उनके मोबाईल व नगदी को लूटकर निर्माण कार्य में लगे जेसीबी मशीन को आगजनी कर नुकसान पहुंचाने की घटना में फरार नक्सली आरोपी की 26 अगस्त को ग्राम रेगडग़ट्टा में आने की मुखबिर से सूचना मिली। जिस पर थाना प्रभारी भेज्जी के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं डी.आर.जी. के प्रभारी प्रधान आरक्षक उमेश कुंजाम के हमराह डी.आर.जी./बस्तर फाईटर्स की संयुक्त टीम द्वारा रेगडग़ट्टा की घेराबंदी की गई। फरार आरोपी मुचाकी हिड़मा (रेगडग़ट्टा पंचायत कमेटी सदस्य) को पकड़ा गया।
गिरफ्तार नक्सली आरोपी 2 वर्षों से फरार चल रहा था। नक्सली आरोपी को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर 27 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहॉं से न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उपक्त घटना में शामिल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है, शेष अन्य फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में 26 अगस्त को थाना चिंतागुफा से उप निरीक्षक कुलदीप राय के हमराह मोबाईल चेक पोस्ट कार्रवाई के लिए रवाना हुए थे। अभियान के दौरान थाना चिंतागुफा के धारा 302 भादवि. के फरार आरोपी कलमू भीमा उर्फ दाबू (बुर्कलंका आरपीसी आर्थिक कमेटी अध्यक्ष) सुकमा को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर नक्सल संगठन में उपरोक्त पद पर कार्य करना तथा वर्ष 2023 में थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करीगुड़म के एक ग्रामीण को पुलिस मुखबिरी के आरोप में अन्य नक्सलियों के साथ हत्या करने में शामिल रहना स्वीकार किया। नक्सली आरोपी को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर 27 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहॉं से न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त घटना में संलिप्त अन्य नक्सली आरोपियों को गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।



Source link

Related Articles

Back to top button