छत्तीसगढ़
कक्षा 7 वीं की स्कूली छात्रा की मौत, जहरीला सांप के डसने से हुईं मौत

जशपुर – जिले का बगीचा में आज जहरीला सांप के डस लेने से कक्षा 7 वीं की स्कूली छात्रा की मौत हो गई।इस छात्रा के परिजनों ने उपचार के लिए तत्काल बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया था।
बगीचा ब्लाक मेडिकल अधिकारी डा. सुनील लकड़ा ने बताया काफी जहरीला सांप होने से उसका जहर पीड़ित छात्रा के शरीर में तेजी से फ़ैल चुका था। छात्रा को एनटी वेनम दवा का पर्याय मात्रा में डोज देने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। बगीचा थाना पुलिस ने इस मामले में मार्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।



