#Social

PM Modi on 5 New Districts in Ladakh: लद्दाख में पांच नए जिले बनाए जाने पर पीएम मोदी ने दी लोगों को बधाई, कही ये बात


PM Modi on 5 New Districts in Ladakh: लद्दाख में पांच नए जिले बनाए जाने पर पीएम मोदी ने दी लोगों को बधाई, कही ये बात

  PM Modi on 5 New Districts in Ladakh:  केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में केंद्र सरकार ने पांच नए जिले बनाने का ऐलान किया है. इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए दी. गृह मंत्रालय के इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएम मोदी ने इस फैसले की तारीफ करते हुए सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम है. ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग पर अब ज्यादा ध्यान केंद्रित दिया जाएगा, जिससे सेवाओं और अवसरों लोगों के और भी करीब लाएंगे.

वहां के लोगों को बधाई. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के विजन को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है. नए जिले, जांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग होंगे. हर कोने में शासन को मजबूत करके वहां के लोगों को मिलने वाला लाभ उनके दरवाजे तक पहुंचाएंगे. मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए प्रचुर अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है.” बता दें कि साल 2019 से पहले लद्दाख जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था. लेकिन, 2019 में परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर से अलग होकर लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बना. यह भी पढ़ें: J&K Elections 2024: जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारको की सूची, PM मोदी, नड्डा, राजनाथ, शाह सहित इन नेताओं के नाम सूची में शामिल

यहां दो जिले हैं, लेह और कारगिल. साल 2019 में मोदी सरकार ने घाटी से आर्टिकल 370 को खत्म किया था। इस आर्टिकल के रहने से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त था. लेकिन, लोकसभा, राज्यसभा में आर्टिकल 370 के खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर बांटा गया. ज्ञात हो कि हाल ही में भारतीय चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. यहां आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद पहली बार विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की है. 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी.




Related Articles

Back to top button