#Social

RAIPUR BREAKING: ड्राई-डे के दिन बेच रहा था शराब, बदमाश गिरफ्तार



Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देश में चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत, रायपुर पुलिस ने ड्राई-डे के दिन शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी करन बघेल को कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर से 130 पौवा अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। 26 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि नेहरू नगर स्थित सुलभ के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। इस पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
करन बघेल, निवासी नेहरू नगर, ने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। गिरफ्तारी के दौरान करन के पास से 80 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब और 50 पौवा देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹16,500 आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 266/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक सुधांशु बघेल, एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय और अन्य पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Source link

Related Articles

Back to top button