#Social

Video: बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे 5 लोगों को कुचला, दो की मौत, दिल्ली के शास्त्रीनगर में हुआ एक्सीडेंट


Credit -(Twitter -X)

Video: दिल्ली के शास्त्रीनगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जिसमें डिवाइडर पर सो रहे पांच लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है तो वही 2 लोग गंभीर रूप में घायल है. इस हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.

जानकारी के मुताबिक़ सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे की ये घटना है. जब ये लोग सो रहे थे, उसी समय एक बेकाबू ट्रक ने इन्हें कुचल दिया. इसके बाद इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. जहां तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. ये भी पढ़े :DTC Bus Accident: दिल्ली में डीटीसी की बस मेट्रो के खंभे से टकराई; एक व्यक्ति की मौत, 34 अन्य घायल

दिल्ली में ट्रक ने पांच लोगों को कुचला 

बताया जा रहा है की दो गंभीर रूप से घायल लोगों को जीटीबी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है. पुलिस की जानकारी के मुताबिक़ पांचो लोग बेघर थे और डिवाइडर पर सो रहे थे. इस मामले की जांच शास्त्रीनगर पुलिस कर रही है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है. इसके साथ ही पुलिस मौके पर लगे हुए सीसीटीवी की भी जांच कर रही है.

 




Related Articles

Back to top button