#Social

BREAKING NEWS: सड़क हादसे में पत्नी की हुई मौत, पति ने करवाया था एक्सीडेंट



Gwalior. ग्वालियर। ग्वालियर में 10 दिन पहले सड़क हादसे में मुस्कान नाम की एक महिला की मौत हुई थी। उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुआ था। लेकिन, असल में यह सड़क हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। जिसकी पूरी साजिश किसी और ने नहीं महिला के पति ने ही रची थी। हत्या को सड़क हादसा का रूप देने पति अजय उर्फ आलोक ने अपने दोस्त को ढाई लाख रुपए की सुपारी दी थी। पूरी साजिश को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि 10 दिन तक पुलिस भी इसे हादसा मान रही थी। लेकिन, क्राइम सीरियल देखकर रची गई इस पूरी साजिश का खुलासा एक गलती ने कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति, उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की पकड़ में आते ही आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
आरोपी पति का कहना है कि मुस्कान के खर्चे उससे झेले नहीं जा रहे थे। वह दिन-ब-दिन खर्चीली होती जा रही थी। उसने यह भी कहा कि मैंने सोचा था कि दृश्यम मूवी की तरह पुलिस मुझे नहीं पकड़ पाएगी। ग्वालियर की गार्डन सिटी के पास 13 अगस्त की शाम एक सड़क हादसा हुआ था। झांसी रोड थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक्टिवा सवार बहन-भाई को एक लोडिंग ने टक्कर मार दी है। हादसे में बहन दुर्गावती उर्फ मुस्कान (25) की मौत हो गई है। जबकि भाई संजेश घायल है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को घटना स्थल से सूचना देने वाला मृतका दुर्गावती का पति अजय था। उसने बताया था कि लोडिंग वाहन टक्कर मारकर भाग गया है। साथ ही बताया कि वह हाईवे पर जौरासी वाले हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। शुरुआती पड़ताल से लेकर पोस्टमॉर्टम में कहीं भी यह घटना सड़क हादसे से ज्यादा कुछ और नजर नहीं आ रही थी।



Source link

Related Articles

Back to top button