#Social

BREAKING: कबाड़ी ने खाया जहर, पुलिस पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप



Bhopal. भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक कबाड़ी ने जहर खा लिया। इससे पहले उसने सुसाइड नोट लिखा। जिसमें पुलिस को 40 हजार रुपए देने की बात कही है। कबाड़ी के बेटे ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं पुलिस का कहना है कि कबाड़ी ने चोरी का नाग लिया था। यह पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कबाड़ी राजकुमार ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया गया कि कबाड़ी राजकुमार ने जहर खाने से पहले सुसाइट नोट लिखा है। जिसमें शाहपुर पुलिस को 40 हजार रुपए देने की बात कही है।
कबाड़ी के बेटे आकाश ने बताया कि तीन दिन पहले मैं कबूतर को दाना डाला रहा था। इतने में शाहपुर थाने की पुलिस आई और मेरा मोबाइल छीनकर गाड़ी में बैठा दिया। थोड़ी देर बाद मेरे पिता आए, उनका भी मोबाइल छीना और थाने में बैठा दिया। करीब एक घंटे तक पुलिस स्टेशन में बिठाकर रखा गया। पुलिस ने मेरे पिता से कहा कि 40 हजार रुपए दे दो, लड़के को छोड़ देंगे। फिर मेरे पापा ने 40 हजार रुपए दे दिए। तीन घंटे बाद मुझे छोड़ा। आकाश ने बताया कि पुलिस फिर रात को दुकान तरफ आ रही थे। मेरे पापा को फोन करके जबरदस्ती बुलाया और सीसीटीवी कैमरे बंद करवा दिया। दुकान के पास पुलिस ने वीडियो बनाया। पुलिस ने झूठा आरोप लगाया है। आज शाम को पापा घर आए। टेंशन में बैठे थे, फिर अचानक उल्टी करने लगे, जब हमने पूछा तो पिता ने कहा कि मैंने जहर खा लिया है। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है।



Source link

Related Articles

Back to top button