#Social

Jalore में 16 अगस्त को सनातन धर्म प्रेमी निकालेंगे आक्रोश-रैली



Jalore. जालोर। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सनातन धर्म प्रेमियों की बैठक सोमवार देर शाम शहर के सुंदेलाव तालाब स्थित हनुमानजी मन्दिर में हुई। बैठक में सर्व सहमति से 16 अगस्त को विशाल आक्रोश रैली निकाल कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।दिनेश जीनगर ने बताया- बैठक में 16 अगस्त शुक्रवार को एक विशाल आक्रोश रैली निकाल कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने की योजना बनाई गई। रैली बड़ी पोल स्थित भक्त प्रह्लाद चौक से शुरू होकर पंचायत समिति, हरिदेव जोशी चौराया व अस्पताल चौराया से होती हुई जिला कलेक्ट्रेट पंहुचेगी। वहां जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। रैली के लिए माइक लगी टैक्सी से प्रचार प्रसार किया जाएगा। शहर के सभी कॉलोनी से बड़ी भागीदारी हो, इसके लिए विभिन्न लोगों को व कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में दी जनरल मर्चेंट एसोसिएशन, व्यापार मंडल, हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता, मजदूर संघ सहित शहर के सभी समाज के लोग उपस्थित रहे।



Source link

Related Articles

Back to top button