#Social

Punjab: अवैध हथियारों की तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, दो संदिग्ध गिरफ्तार



पंजाब Punjab: पंजाब पुलिस ने कहा कि उसने तरनतारन जिले के छबल से दो संदिग्धों को गिरफ्तार करके सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने यहां बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तरनतारन के ठट्ठा गांव निवासी जतिंदर सिंह और मुहावा निवासी नवतेज सिंह के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से चार पिस्तौल, चार मैगजीन बरामद की गई हैं और उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। डीजीपी यादव ने बताया कि पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (SSOC) को खुफिया जानकारी मिली थी कि आरोपी जतिंदर सिंह और उसका सहयोगी नवतेज सिंह सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी पाकिस्तान के विभिन्न तस्करों के संपर्क में थे और हाल ही में उन्हें तस्करी के हथियारों की एक खेप मिली थी, जिसे वे तरनतारन के छबल में बाबा बुद्ध जी चैरिटेबल अस्पताल के पास किसी को देने जा रहे थे। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए SSOC अमृतसर की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियारों की खेप बरामद की।डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे जाने वाले अवैध हथियारों की खेप प्राप्त करते थे।



Source link

Related Articles

Back to top button