#Social

BREAKING: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या कर फंदे पर लटकाया



Palwal. पलवल। हरियाणा के पलवल में इस्लामाबाद कॉलोनी में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। उसके मायके के परिजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया है। मृतका के भाई ने इस मामले में पुलिस थाना कैंप में शिकायत दर्ज कराई है। पलवल कैंप थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, जिला मथुरा (यूपी) के कठेला गांव निवासी जगदीश ने शिकायत दर्ज कराई है कि नवंबर-2021 में उन्होंने अपनी बहन पूजा का शादी जिला मथुरा के ही नितिन विहार कॉलोनी निवासी ताराचंद के साथ की थी। आज उसके भाई ने फोन कर बताया कि

पूजा को मार दिया गया है।

वह तुरंत अपने परिवार के साथ पलवल पहुंचा तो उसकी बहन पूजा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई जगदीश का आरोप है कि उसे मकान मालिक ने बताया कि आपके जीजा ने पूजा की हत्या की है और मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। नवंबर-2021 में उन्होंने अपनी बहन पूजा का शादी जिला मथुरा के ही नितिन विहार कॉलोनी निवासी ताराचंद के साथ की थी। शादी में दिए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए और उसकी बहन पूजा को प्रताड़ित करते थे। इसकी शिकायत उन्होंने मथुरा पुलिस थाने में की थी। मामला अदालत में चला गया। उसके बाद आरोपी ताराचंद ने आपसी राजीनामा कर लिया था।



Source link

Related Articles

Back to top button