#Social

Video: तेज रफ़्तार कार चालक ने बाइक सवार को 200 मीटर तक घसीटा, पुणे में फिर हुआ एक्सीडेंट, वीडियो सीसीटीवी में कैद


Credit -Latestly.Com

Video: पुणे में एक बार फिर हिट एंड रन की घटना सामने आई है. पुणे के पिंपळे गुरव में बस स्टैंड के पास एक तेज रफ़्तार कार ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी. इसके बाद कार चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब 200 मीटर तक दुपहिया वाहन को घसीटते हुए ले गया.

इस एक्सीडेंट में दुपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक शराब के नशे में था , ऐसा आरोप किया है. ये भी पढ़े :Pune-Solapur Road Accident: तेज रफ़्तार कार का टायर फटने से हुआ भीषण एक्सीडेंट, 4 लोगों की मौत, पुणे-सोलापुर हाईवे की घटना

देखें वीडियो :

इस मामले में पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं करने की जानकारी भी सामने आई है. पुणे में पिछले दिनों हिट एंड रन की घटना ने पुरे देश में हलचल मचा दी थी. जिसमें कल्याणी नगर में एक नाबालिग ने कार चलाते हुए दो लोगों की जान ली थी. इस घटना के बाद पुलिस ने उसके परिवार के कई लोगों को हिरासत में लिया था.

 




Related Articles

Back to top button