#Social

Kashmir में एक ऐसा जगह जहां सर्दियों में मिलेगा स्वर्ग जैसा आनंद



Kashmir Travel Trip: भारत का हर एक राज्य एक अलग तरह की ख़ूबसूरती समेटे हुए हैं। उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में kanyakumari तक, पूरब में अरुणाचल से लेकर पश्चिम में गुजरात तक हर जगह की अपनी अलग ख़ासियत है। भारत में आप जहां भी जाएंगे वहां आपको कुछ न कुछ नया देखने को मिलेगा। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे गांव के बारे में जो आपको हू-ब-हू कश्मीर के जैसा दिखेगा।
भारत विविधता में एकता का देश है। यहां हर जगह, हर गली ख़ूबसूरत है। अपना घर भी प्यारा है और दूसरे का

गलियारा भी। यही वजह है कि हम छुट्टी के दिनों में कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। कोई पहाड़ी इलाकों में एडवेंचर के लिए निकलता है, तो कोई मैदानी इलाकों में सैर सपाटे के लिए कूच करता है। कोई उत्तर की बर्फीली चोटिंयां चढ़ता है तो कोई दक्षिण में सागर की मौजों में मौज। खास बात तो यह है कि भारत में सब कुछ है।

कहीं पे झरने, कहीं पे नदियां
कहीं पे दो पल कहीं पे सदियां
कहीं पहाड़ी, कहीं पे सागर
कहीं लुभाती है सबको बगिया।
वापस आते हैं, हम आपको बताने वाले थे उस गांव के बारे में जो कश्मीर की तरह ही ख़ूबसूरती समेटे हुए है। तमाम सैलानी तो यहां पहुंचकर अनायास ही इसे छोटा कश्मीर बोल उठते हैं। इस छोटे कश्मीर का नाम लंबासिंगी है। यह आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामा राजू जिले में पड़ता है। समुद्र तल से लगभग एक हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह गांव आपको किनारे पहुंचते ही आकर्षित कर लेगा। यहां आप दोस्त परिवार या पार्टनर के साथ घूम सकते हैं।
छोटा कश्मीर है लंबासिंगी
वैसे तो लंबासिंगी को चाय और कॉफी के बगानों के लिए जाना जाता है। इसके आस-पास मौजूद हरियाली चादर के जैसे मैदान, हरे-भरे पेड़ों और वनस्पतियों से ढकी पहाड़ियां। पेड़ों पर पक्षियों की चहचहाहट के बीच में आप और घने कोहरे के जैसे बादल। पहुंचते ही लगेगा मानों आप स्वर्ग में आ गए हों। धरती का स्वर्ग तो कश्मीर को कहा जाता है। लेकिन लंबासिंगी भी कश्मीर से कम नहीं लगेगा।
सर्दियों में होती है बर्फबारी
Lambasingi South India की इकलौती ऐसी जगह है जहां सर्दियों में बर्फबारी भी होती है। यहां आकर आप ट्रेकिंग और हाईकिंग का लुत्फ ले सकते हैं। इतना ही नहीं यहां आप कैम्पिंग, रॉक क्लाइम्बिंग भी कर कर सकते हैं। लांबासिंगी विशाखापट्टनम शहर से करीब 101 किमी दूर है।



Source link

Related Articles

Back to top button