जशपुर – 75 हजार के नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार, ओडिसा से नकली नोटों का कारोबार

अजय सूर्यवंशी जशपुर/ पड़ोसी राज्य ओड़िसा में नकली नोटों का करोबार करने वाला गिरोह का एक सदस्य सम्पत कुमार टोप्पो गिरफ्तार को बागबहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चिकनीपानी गांव में पुलिस की दबिश से पहले इस गिरोह के तीन अन्य बदमाश फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में रहने वाले बदमाशों का गिरोह के सदस्य के पास से 75 हजार रुपये मूल्य के पांच सौ वाले नकली नोट और एक कार जप्त की है। यह गिरोह पड़ोसी ओड़िसा राज्य में नकली नोटों को खपाता था.
नकली नोटों का कारोबार करने वाले पचास हजार के बदले अपने ग्राहकों को ढ़ाई लाख मूल्य के नकली नोट देते थे। इस गिरोह की सूचना के बाद बागबहार थाना पुलिस ने चिकनीपानी गांव में दबिश दी थी। लेकिन पुलिस की दबिश से पहले तीन बदमाश नकली नोटों का बड़ा थैला सहित फरार हो गए। पुलिस की टीम फरार बदमाशों की पतासाजी मे जुट गई है।



