Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

CAF जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप, गंभीर हालत में भर्ती

CAF कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने खुद को गोली मार ली

बीजापुर जिले के रामपुरम इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. CAF कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है. गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया. वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना पर आलाअधिकारी मौके पहुंचे और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला भोपालपट्टनम थाना अंतर्गत का है.

मिली जानकारी के अनुसार, CAF कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने खुद को गोली मार ली है. जवान की हालात गंभीर है,उसे बेहतरइलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है.

बताया जा रहा है कि जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर का रहने वाला है. खुद को गोली मारने का कारण अभी अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button