जरा हटके

चौथी मंजिल से गिरा था बच्चा, 6 साल से है कोमा में, उठाने के लिए दोस्तों का प्यार भरा वीडियो आया सामने

सच्चे दोस्त ही किसी भी मुसीबत में हमारे साथ खड़े होते हैं. वो हमें साहस देते हैं. इसका एक अच्छा उदाहरण एक वीडियो है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों का एक दोस्त कोमा में है. वह किसी से बात नहीं कर सकता है लेकिन बच्चे प्यार भरे शब्दों के साथ उसे कोमा से बाहर लाने की कोशिस कर रहे हैं. दोस्त अक्सर अस्पताल जाते हैं और अपने दोस्त को कोमा से उठाने की कोशिश करते हैं.

वायरल पोस्ट के अनुसार दिल्ली का आश्रय भाटिया नाम का एक छोटा लड़का अपार्टमेंट मालिक की लापरवाही के कारण खुली लिफ्ट में चलते समय चौथी मंजिल से नीचे गिर गया. इसके कारण उसके मस्तिष्क में गंभीर चोटें आईं और लड़का पिछले छह साल से कोमा में है.

Related Articles

Back to top button