KKR vs SRH IPL 2024 Final – कौन होगा इस सीजन का चैंपियन, जानिए कैसा है आज का समीकरण

आईपीएल (IPL) 2024 के फाइनल का महामुकाबला आज कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम खेला जाएगा। इस सीजन जीत हासिल कर केकेआर तीसरा तो SRH दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी।
चेन्नई का Weather Report
इस मैच के दौरान बारिश होने की संभावना बहुत कम है। वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, 26 मई को दोपहर से लेकर रात आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शाम को साढ़े सात बजे तापमान करीब 24-25 डिग्री सेल्सियस होगा।
मैच के दौरान बारिश आने की महज तीन प्रतिशत संभावना है। हालांकि, ह्यूमिडिटी 66 से 73 प्रतिशत के बीच रहने का आनुमान है। वहीं, 20 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अगर ओस गिरी तो दूसरी पारी में गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा।
KKR vs SRH IPL 2024 Final : पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच का नेचर स्लो है। यहां की पिच काफी धीमी रहती है। स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है जबकि बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। बल्लेबाजों को शुरू में आकर यहां पहले थोड़ा टाइम देना पड़ता है। एक बार वह पिच को समझ गए तो बाद में बड़े हिट्स भी लगा सकते हैं।
एमए चिदम्बरम स्टेडियम में अब तक 83 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 48 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। आईपीएल में पहली पारी में यहां का औसत स्कोर 163 है।




