CGNews – गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, चाय बनाने चालू किया था महिला ने गैस, महिला बुरी तरह झुलसी

बिलासपुर जिले में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। जैसे ही महिला ने चाय बनाने के लिए गैस सिलेंडर चालू किया अचानक से ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। आगजनी की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर तिफरा क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, यदुनंदन नगर तिफरा क्षेत्र में एक महिला ने सुबह चाय बनाने के लिए गैस चालू किया। इस दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग पूरे घर में फैल गया। तुरंत डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जलते सिलेंडर में गीला कपड़ा बांध कर और उस पर मिट्टी डाल कर आग को नियंत्रित किया।
गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है। अधिकतर घटनाएं रसोई में सिलेंडर फटने की सामने आ रही हैं। अगर सिलेंडर लीक होता है, किसी ज्वलनशील कपड़े या चीज के जलती गैस के संपर्क में आने से या किसी तरह की लापरवाही से भी आग लग सकती है।
बिलासपुर. गैस सिलेंडर फटने से हुआ ब्लास्ट, महिला झुलसी.#cylinderblast #bilaspur #chhattisgarh pic.twitter.com/LIItieAicW
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) May 17, 2024
ऐसी घटनाओं से घबराना नहीं चाहिए क्योंकि, सिलेंडर अचानक से नहीं फटता है। जैसे ही आग सिलेंडर के संपर्क में आती है कोई भी सूती चादर, कंबल या बड़ी टॉवल को पानी में भिगोकर तुरंत सिलेंडर पर लपेट दें, इससे आग बुझ जाएगी। अगर घर में आग बुझाने का कोई इक्विपमेंट हो तो उससे भी आग बुझाई जा सकती है।




