Breaking Newsinh24देश विदेशमध्यप्रदेश

खून से लाल हुई सड़क, भीषण हादसे में एसयूवी सवार 9 लोगों की मौत

इंदौर में एक सड़क हादसे में एसयूवी में सवार 9 लोगों की मौत हो गई। डीएसपी ग्रामीण उमाकांत चौधरी का कहना है कि हमें पीएस बेतवा सीमा में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार दुर्घटना की सूचना मिली थी कि एक बोलेरो एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और कार में सवार नौ लोगों में से 8 की मौत हो गई है।

आगे बताया कि सभी लोग गुना की ओर जा रहे थे। हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की भी मौत हो गई है। मौके पर मौजूद जवानों ने सभी शवों को इंदौर भेजा है। मृतकों के शव को 108 एंबुलेंस और मेठवाडा टोल की एंबुलेंस से बेटमा के अस्पताल लाया गया।

गुना की ओर जा रहे थे सभी

डीएसपी ने बताया कि ”हमें बेतवा थाना क्षेत्र में धार सीमा के पास एक कार दुर्घटना की सूचना मिली थी. एक बोलेरो एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और कार में सवार 9 में से 8 लोगों की मौत हो गई है. सभी लोग गुना की ओर जा रहे थे. हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की भी मौत हो गई है. सभी शवों को इंदौर भेजा है. घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है.”

जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार रात को हुआ. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. शवों को एम्बुलेंस से बेटमा अस्पताल लाया गया.

सीहोर में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

इससे कुछ दिन पहले सीहोर जिले के सलकनपुर की भैरव घाटी में भीषण सड़क हादसा हुआ था.जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे. बच्चे का मुंडन कराकर लौटते वक्त यह हादसा हुआ था. परिवार भोपाल का रहने वाला है, जो माता बिजासन के दर्शन के लिए सीहोर पहुंचे थे. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. वहीं गंभीर रूप से घायलों को निजी अस्पताल में रेफर किया गया था.

मुंडन कराकर लौट रहे थे सभी

बता दें कि भोपाल से परिवार बच्चे का मुंडन कराने सलकनपुर के बिजासन माता मंदिर गया था. मुंडन कराने के बाद परिवार टवेरा कार से लौट रहा था. इसी दौरान भैरव घाटी पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया. कार अपना संतुलन खोकर हादसे का शिकार हो गई, जिसके चलते ये भीषण सड़क हादसा हुआ था.

Related Articles

Back to top button