छत्तीसगढ़

मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, जलमग्न हो रही सड़के…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मनेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार को दोपहर बाद बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन शहर की सड़कें भी जलमग्न हो गई। मनेंद्रगढ़ के अलावा बस्तर संभाग में भी बारिश का अलर्ट है।

बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगहों पर तेज अंधड़ चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग विभाग के मुताबिक प्रदेश में 24 घंटे बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। बस्तर के अलावा प्रदेश के बाकी हिस्सों में आज से बारिश आंधी-तूफान की गतिविधियां भी कम होगी।

बता दें कि सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान नारायणपुर में 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में आज दिन का तापमान 40 डिग्री और रात का पारा 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे के बाद यानी बुधवार से तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी होगी और गर्मी बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button