छत्तीसगढ़

संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, राहगीरों ने दी सूचना, हत्या की जताई जा रही आशंका…

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे का शव मिला है. उत्तम वर्मा (24) शुक्रवार को आमाघाट स्थित अपने घर से निकला था और रात भर घर नहीं आया। शनिवार सुबह सड़क पर संदिग्ध हालत में एक शव मिला। मामला ग्राम कुम्ही के पास का है।

जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर सुबह राहगीरों ने शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. जिसकी पहचान आमाघाट निवासी उत्तम वर्मा के रूप में की गई है. उत्तम की मां पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। उनके पिता बल्ला वर्मा भी राजनीति से जुड़े हुए हैं.

बताया जा रहा है कि उत्तम कल सुबह अपने घर आमाघाट के लिए निकला था और रात भर घर नहीं आया. सुबह जब फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है.

सड़क पर संदिग्ध हालत में शव मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button