पूर्व सीएम के बेटे ने की टॉप टेन में आए विद्यार्थियों से बात, आगे की पढ़ाई को लेकर की चर्चा…

पाटन। दसवीं कक्षा में टाप टेन में जगह बनाने वाली दुर्गा रानी वर्मा पिता स्वर्गीय गांधीराम वर्मा महका कला निवासी के घर पहुँच पुर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने प्रतिभावान बच्चे से बात कर शुभकामनाएं देकर सम्मान भी किया ।उन्होंने प्रतिभावान बच्चे से बात किया तो बतलाया कि आगे बायोलाजी विषय लेकर पढाई करते हुआ डाँक्टर बनने की इच्छा जाहिर किया ।चैतन्य बघेल ने उसे शुभकामनाएं दिया साथ ही पुर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से फोन में बात भी कराया ।उन्होंने भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया ।महकाकला की प्रतिभाशाली छात्रा क़ा सम्मान भी किया गया हाई स्कूल सर्टिफिकेट परिक्षा में 97.5% अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में प्रदेश में आठवें स्थान प्राप्त की है l दुर्गा रानी ने अपने अदभुत प्रतिभा के धनी एवं विलक्षण बुध्दि से अपने मातापिता के साथ साथ घर, परिवार, विद्यालय अंचल सहित अपने गाँव महककला का नाम रोशन कर दिया है l दुर्गा रानी ने हर्षित मन से अपने आगे की पढ़ाई बायोलॉजी विषय लेकर करने की बात कही और भविष्य में डॉक्टर बनकर गांव गरीब की सेवा करने की बात कहकर सीना गर्व से चौड़ा कर दिया l दुर्गा रानी की माता जी ने कहा कि अपने बच्चे के सपने को साकार करने के लिए मैं कोई कमी नही आने दूंगी lइस अवसर पर पुर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा पाटन जनपद सदस्य खिलेश बबलु मारकंडे जवाहर वर्मा सुरेंद्र गायकवाड, केशव वर्मा,त्रिलोचन ठाकुर,अर्जुन ठाकुर,ललित सिन्हा, सहित महका कला के ग्रामीण जन उपस्थित थे ।




