क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेश

पिता – पुत्री का रिश्ता शर्मसार : नाबालिग बेटी पर पड़ी पिता की बुरी नजर, दुष्कर्म का किया प्रयास…

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना के बाद एक कलयुगी पिता द्वारा पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला आया सामने आया है. घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है.

बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत्त कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की अस्मत लूटने का प्रयास किया. बेटी घर पर अकेली सो रही थी. इसी दौरान कलयुगी पिता की नियत बिगड़ गई और छेड़छाड़ कर गलत काम करने का प्रयास किया. जिसके बाद बेटी, पिता के चंगुल से भागकर खुद की आबरू बचाई.

जानकारी के मुताबिक पिता पहले भी बेटी के साथ दुराचार की कोशिश कर चुका है. उसकी हमेशा से 17 वर्षीय बेटी पर गंदी नियत थी. आरोपी पिता के खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. पीड़िता की शिकायत पर जैतपुर पुलिस ने पिता के खिलाफ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Related Articles

Back to top button