उत्तर प्रदेशक्राइमदेश विदेश

पूर्व विधायक की बेटी से दुष्कर्म, 6 साल तक किया शोषण, वसूले करोड़ों रुपए, सपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज..

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक की बेटी के साथ सपा नेता ने ही बलात्कार किया। यही नहीं, महिला को ब्लैकमेल कर 5 साल तक उसका शोषण किया।

अश्लील फोटो डिलीट करने के बदले सपा नेता ने महिला से 6 करोड़ रुपए वसूले। लेकिन इसके बाद भी उसने अश्लील फोटो डिलीट नहीं की। अब सपा नेता महिला पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। आखिरकार परेशान होकर 30 साल की महिला ने पूरी बात अपने पति को बताई। इसके बाद मंगलवार की रात पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

सूत्रों ने बताया कि महिला का पति कानपुर में बड़ा बिजनेसमैन है। वहीं, आरोपी सपा नेता आसिफ अली युवजन सभा का पूर्व प्रदेश सचिव रह चुका है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके भाई समेत 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता मुरादाबाद के सिविल लाइंस एरिया में रहती है। उसके पिता पड़ोस के जिला में एक विधानसभा सीट से 2 बार विधायक रहे, जबकि दादा नेहरू सरकार में संसद में एक अहम अधिकारी रह चुके हैं।

पीड़िता की शादी 11 साल पहले कानपुर के एक बिजनेसमैन के साथ हुई थी। इस शादी में मुलायम सिंह समेत कई सियासी हस्तियां शामिल हुई थीं। पीड़िता के पिता की 1 साल पहले मौत हो चुकी है। बेटा नहीं होने की वजह से उनकी संपत्ति पर बेटियों का ही मालिकाना हक है। पीड़िता भी इसमें शामिल है। पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि मेरी शादी कानपुर में हुई थी। मेरे पिता के कोई बेटा नहीं था, इसलिए जब वह बीमार होते थे तो मैं उनकी देखभाल के लिए उनके पास आती थी।

पीड़िता के अनुसार, जिगर कॉलोनी में तिकोनिया पार्क के पास रहने वाले आसिफ अली उर्फ शिबली चौधरी का पिता के पास आना-जाना था। इसी दौरान मेरी भी उससे कई बार घर पर ही मुलाकात हुई थी। 2019 में पिता के बीमार होने पर मायके आई थी। 4 अप्रैल, 2019 को आसिफ ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर मुझे नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे मैं बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसने मेरे साथ रेप किया। इसी दौरान उसने मेरे न्यूड फोटो क्लिक कर लिए।

महिला ने बताया कि होश आने पर मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ गलत हुआ है। मैंने आसिफ से इस बारे में पूछा। इस पर वह मेरी न्यूड फोटो मोबाइल में दिखाने लगा। उसने कहा कि अगर किसी से इस बारे में कहा, तो तुम्हें कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा। तुम्हारे न्यूड फोटो वायरल कर दूंगा। उसने रिवॉल्वर तानकर मुझे धमकी दी कि तुम्हें जान से मार दूंगा। न्यूड फोटो देखकर मैं डर गई थी। मुझे लगा कि ससुराल वालों ने फोटो देख लिए, तो मेरा घर टूट जाएगा। आसिफ इसी मजबूरी का फायदा उठाता रहा। वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर मेरे साथ रेप करता रहा।

Related Articles

Back to top button