क्राइमछत्तीसगढ़

नक्सलियों ने ग्रामीण पर किया हमला, कुल्हाड़ी से किया वार, मुखबिरी का लगाया आरोप..

नारायणपुर। नक्सलियों ने ग्रामीण पर जानलेवा हमला किया. घायल ग्रामीण को मृत समझकर नक्सली मौके से भाग निकले, जिसे बाद में सुरक्षा बल के जवानों ने उपचार के लिए अस्पताल ले गए.

जानकारी के अनुसार, देर रात छोटेडोंगर इलाके के ग्राम कलेपाड़ में नक्सलियों ने ग्रामीण के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया. ग्रामीण हमले के बाद गिर गया, जिसे नक्सली मृत समझकर भाग निकले. मौके पर फेंके गए पर्चे में नक्सलियों ने ग्रामीण पर पुलिस मुखबिर का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बल के जवानों ने घायल को छोटेडोंगर स्थित प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से घायल ग्रामीण को बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल के लिए रिफर किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button