देश विदेश

तुमसे पाकिस्तान ना संभलता, तुम अमेठी की चिंता करते हो, राहुल गांधी पर भी स्मृति ईरानी ने जमकर साधा निशाना

अमेठी: केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, “अब तक मैं कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ती थी, लेकिन अब एक पाकिस्तानी नेता ने कहा है कि स्मृति ईरानी को हराना चाहिए… ‘तुमसे पाकिस्तान ना संभलता, तुम अमेठी की चिंता करते हो’…

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नेता तक अगर मेरी आवाज पहुंच जाए, तो मैं कहना चाहती हूं कि यह वह अमेठी है जहां प्रधानमंत्री मोदी ने एके 203 राइफल की फैक्ट्री बनाई है, उस राइफल का इस्तेमाल सीमा पर पाकिस्तानी आतंकवादियों को मारने के लिए किया जाता है… आज मैं पूछना चाहती हूं कि ‘राहुल गांधी के साथ पाकिस्तान का यह रिश्ता क्या कहलाता है? चुनाव चल रहा है देश में लेकिन आपको(राहुल गांधी) समर्थन मिल रहा विदेश में…”

Related Articles

Back to top button