क्राइमछत्तीसगढ़

बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पीट- पीटकर हत्या, हत्या के कारण स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। वनांचल क्षेत्र में निवासरत एक 70 वर्षीय वृद्धा की अज्ञात व्यक्ति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। हत्या किसने और क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस को एक व्यक्ति पर संदेह है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

मामला जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र श्यांग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिरहुट में वृद्धा इतवारी बाई पति स्वर्गीय मंगल साय घर में अकेली रहती थी। मंगलवार की रात लगभग आठ बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर घुसकर पीट-पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई और घायल अवस्था में ही रात भर घर पर पड़ी रही। दूसरे दिन जब वह घर से बाहर नहीं निकली, तो स्वजन पहुंचे। घायल देख उसे आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान इतवारी बाई की मौत हो गई। इतवारी बाई की हत्या किसने और क्यों की है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है।

जांच के दौरान पुलिस को धोबी राम नामक युवक का नाम सामने आया। पुलिस उसे संदेही मानकर अपने स्तर पर जांच कर रही है। फिलहाल धोबीराम फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।उसके पकड़े जाने के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button