मनोरंजन

Bollywood: अपने बच्चो से दुखी हैं आमिर खान, कहा – नहीं सुनते बात..

मुंबई। आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाते हैं. आमिर खान हाल ही में अपनी बेटी आइरा खान की शादी में काफी सुर्ख़ियों में रहे थे. वहीं अब आमिर खान के बेटे जुनैद भी आजकल लाइमलाइट में बने हुए हैं.

जुनैद का सिंपल स्टाइल लोगों को काफी पसंद आता है. पर आमिर की अपनी बच्चों से एक कंप्लेंट है. जी हां, इस बारे नें खुद आमिर ने कपिल शर्मा के शो में बताया. आमिर ने बताया कि भले ही वे कितने भी बड़े स्टार क्यों ना हों, लेकिन उनके बच्चे उनकी बात नहीं सुनते.

आमिर खान को हाल ही में कपिल के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखा गया, जहां उन्होंने ये खुलासा किया. आमिर ने कहा, “मेरे बच्चे मेरी बात नहीं सुनते. कभी कभी मुझे ऐसा लगता है कि हमारी जनरेशन बीच में कहीं फंस गई है. हम अपने माता-पिता की सुना करते थे. ऐसे में लगता है कि हमारे बच्चे भी हमारी सुनेंगे. हमारा भी समय आएगा, जैसा कि रणवीर सिंह ने भी कहा है. लेकिन जब हम पेरेंट्स बने हमारे बच्चे बदल गए. वे हमारी नहीं सुनते. पहले हमारे माता-पिता हमें डांट लगाते थे अब हमारे बच्चे भी वही कर रहे हैं”.

आमिर ने यह भी बताया कि जब टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड डेब्यू कर रहे थे तब जैकी श्रॉफ ने भी उन्हें कॉल किया था. जग्गू दा ने कहा था, “ये मेरा बेटा है. एक बार इससे मिल लो, बात कर लो. देखो वो कैसा है”. आमिर ने कहा कि सिर्फ जैकी ही नहीं इंडस्ट्री के बहुत लोग उन्हें फोन करते हैं और कहते हैं कि वे उनके बच्चों से मिलकर उन्हें गाइड कर दें. लेकिन बस उनके बच्चे ही उनकी बात नहीं सुनते.

Related Articles

Back to top button