
पत्थलगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित समूची कांग्रेस के लोग इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी लोकप्रियता देख कर कन्फ्यूज हो गये हैं. कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं. कांग्रेस नेताओं मे पार्टी छोड़ने की भगदड मची हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने सीबीआई पर रोक लगा दी थी लेकिन अब यंहा बीरनपुर और पीएससी घोटाले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. इनके अलावा कांग्रेस के अन्य घोटाले भी उजागर किऐ जाऐंगे।
श्री साय ने कांग्रेस नेता दीपक बैज के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार नक्सलियों से पूरी मुस्तैदी से मुकाबला कर रही है।नक्सलियों को सामने मुख्य धारा से जुड़ने का भी विकल्प दिया है. इस विकल्प को नहीं मानने पर गोली से ही बात की जाऐगी।




