Businessमनोरंजन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां हुई शुरू, सामने आई गेस्ट लिस्ट, कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल…

मुंबई। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन में शुमार मुकेश अंबीन के घर एक बार फिर से शादी की शहनाई बजने वाली है।

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन में शुमार मुकेश अंबानी के घर एक बार फिर से खुशियां आने वाली हैं। बीते महीने मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन हुए थे। ये फंक्शन तीन दिनों का था, जो जामनगर में आयोजित किया गया था। इस फंक्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के लगभग सभी सितारे शामिल हुए थे। वहीं, हॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई सेलेब्स ने शिरकत की थी और अब बहुत जल्द अनंत और राधिका की शादी होने वाली है। दोनों की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ गई है।

पिछले दिनों ये खबर सामने आई थी कि अनंत-राधिका की शादी मुकेश अंबानी लंदन में करवाने वाले हैं। वहीं, कपल का संगीत अबु दाबी में होने वाला है, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे की शादी भारत में करवाएंगे। ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी मुंबई में होगी। खबरों की मानें, तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई 2024 को होगी। हालांकि, अभी इससे ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे की शादी प्री-वेडिंग फंक्शन से भी ज्यादा शानदार तरीके से करने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड से लेकर विदेशी मेहमान तक शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में शाहरुख खान-सलमान खान, बच्चन परिवार, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, कटरीना कैफ सहित कई सितारों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा बिल गेट्स से लेकर मार्क जुकरबर्ग, लैरी फिंक, स्टेफेन स्च्वार्ज्मन, बॉब इगेर, इवांका ट्रंप सहित कई विदेशी मेहमान भी राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में शामिल होंगे। वहीं, राजनीतिक फील्ड से भी कई बड़ी हस्तियां इस शादी में शामिल होगी।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन कितनी आलीशान और शानदार थी ये तो हर कोई जानता है। इतना महंगा प्री-वेडिंग फंक्शन देखकर हर कोई हैरान था। बता दें कि इस फंक्शन के लिए मुकेश अंबानी ने करीब एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे की शादी में क्या करते हैं।�

Related Articles

Back to top button