Breaking NewsPoliticsछत्तीसगढ़
Breaking news: महिला प्रिंसिपल ने जनता जोगी कांग्रेस नेता के खिलाफ कराई FIR दर्ज, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिपण्णी का लगाया आरोप

जशपुर। स्कूल की महिला प्रिंसिपल के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने पर छ्तीसगढ़ जनता जोगी कांग्रेस के नेता हैप्पी भाटिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार, हैप्पी भाटिया महिला प्रिंसिपल के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्प्णी करने के साथ-साथ उनके खिलाफ पर्चा भी फेंका था. महिला ने इस पर पत्थलगांव थाना में लिखित आवेदन देते हुए शिकायत दर्ज कराई है.
पत्थलगांव पुलिस जनता जाेगी कांग्रेस के नेता हैप्पी भाटिया के खिलाफ 294IPC, 354IPC, 506 IPC,-509 IPC के तहत मामला दर्ज कर आराेपी की तलाश में जुट गई है. फिलहाल, आरोपी फरार बताया जा रहा है.




