मनोरंजन

Bollywood: मां बबीता की वजह से टूटा था करिश्मा कपूर का रिश्ता, करना चाहती थी एग्रीमेंट, आज होती बच्चन परिवार की बहु..

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। ये बात तो हम सब जानते हैं कि ऐश्वर्या राय से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ सगाई हुई थी।

लोग समझने लगे थे कि करिश्मा कपूर ही बच्चन परिवार की बहू बनेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जया बच्चन ने भी अपने पति अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन की पार्टी के मौके पर करिश्मा कपूर को सरेआम होने वाली बहू कहकर पुकारा था। हालांकि कि कुछ पर्सनल कारणों की वजह से ये सगाई टूट गई थी। वहीं सगाई टूटने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े होने लगे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं इस सगाई के टूटने की वजह एक एग्रीमेंट था।

बता दें कि साल 2002 में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी। उस समय करिश्मा बॉलीवुड की टॉप हीरोईन थीं लेकिन अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय बच्चन परिवार की आर्थिक स्थिति भी कुछ खास नहीं थी। कहा जाता है कि बच्चन परिवार में बेटी करिश्मा कपूर को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए मां बबीता एक एग्रीमेंट करना चाहती थीं।

इस एग्रीमेंट पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को साइन करना था। लेकिन बिग बी ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया था। उन्होंने बबीता को मुंह पर मना कर दिया था। इसके बाद अचानक ही अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता टूट गया था। दोनों का रिश्ता टूटने से फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। हर कोई सोच रहा था कि आखिर कैसे उनकी सगाई टूट गई।

आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने साल 2017 में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी। दोनों की 12 साल की बेटी आराध्या है। वहीं करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद करिश्मा ने एक बेटे और बेटी को जन्म दिया था। हालांकि संजय कपूर के साथ करिश्मा की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और साल 2016 में उनका तलाक हो गया था।

Related Articles

Back to top button