‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के प्रोमो में नजर आए आमिर खान, फातिमा शेख से डेटिंग को लेकर कही ये बात…

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने दमदार वापसी कर ली है। उनका शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ नेटफ्लिक्स पर लगातार ट्रेंड कर रहा है, इस बीच अब शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें आमिर खान नजर आ रहे हैं।
शो के इस सीजन की शुरुआत कपूर परिवार के साथ हुई थी जहां रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर एक साथ नजर आए थे, अब शो के नए प्रोमो में आमिर खान नजर आ रहे हैं, कपिल शर्मा उनसे कई दिलचस्प सवाल पूछते दिख रहे हैं, जिसमें से एक आमिर खान की पर्सनल लाइफ से जुड़ा हुआ भी है।
बातों ही बातों में कपिल शर्मा आमिर खान को जिंदगी में सेटल डाउन होने के लिए कह देते हैं, जिसपर आमिर खान का रिएक्शन भी देखने लायक होता है। आइए इस नए प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।
आमिर खान अब तो 2 बार शादी कर चुके हैं, हालांकि दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। पहले रीना दत्ता और दूसरी बार किरण राव। इस बीच खबरें सामने आ रही थीं कि वह एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं हालांकि इस पर कुछ भी कन्फर्म नहीं है। इस बीच प्रोमो में कपिल शर्मा कहते हुए दिखते हैं कि आपको नहीं लगता अब लाइफ में सेटल डाउन हो जाना चाहिए।
इसी के साथ ही आमिर खान खुलासा करते हैं कि उनके बच्चें कभी भी उनकी बातें नहीं सुनते हैं, और उनकी अक्सर बहस हो जाती है। सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा शो का ये नया प्रोमो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।



