क्राइमछत्तीसगढ़

मानव तस्करी का मामला : पति पत्नी के गिरफ्तार, बहला फुसलाकर ले जाते हैं बच्चे

जशपुर। जशपुर जिले में मानव तस्करी का मामला सामने आया है. इस मामले में फरार आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. बता दें कि गिरफ्तार पति पत्नी के खिलाफ मानव तस्करी मामले में पहले भी अपराध दर्ज हो चुके हैं. तीनों आरोपियों ने एक ही परिवार के 3 बच्चों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर मध्यप्रदेश में बेच दिया था. 3 लाख रुपए में आरोपी महिला ने मध्यप्रदेश निवासी आरोपी दम्पत्ति से बचों का सौदा किया था. पुलिस ने तीनों बच्चों को मध्यप्रदेश से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया. वहीं तीनों आरोपियों के खिलाफ तपकरा थाने में अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Related Articles

Back to top button