Politicsछत्तीसगढ़

पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, बड़ी सभा को करेंगे संबोधित, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम…

रायपुर। पहले चरण में बस्तर का चुनाव निबटने के बाद छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है। 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव कराये जाएंगे। अब दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है।

इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सुबह में जांजगीर-चांपा में पीएम मोदी चुनावी सभा लेंगे। इसके बाद दोपहर में धमतरी में सभा लेंगे। वहीं 24 अप्रैल को सुबह 10 अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी सभा होगी। इस तरह आज और कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में रहेंगे।

बता दें कि उनकी सुरक्षा को लेकर रायपुर में अभूतपूर्व तैयारियां की गई हैं। राजभवन के आसपास और समूचे रायपुर में बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों की तैयारी की गई हैं। दुसरे जिलों से जुड़ने वाली सड़के, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे में गहन जांच की जा रही हैं। इसके साथ ही वाहनों की भी जाँच की जा रही हैं। शहर के लॉज और होटलों में रुकने वालों की भी जानकारी ली जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button