क्राइमदेश विदेश

आपसी विवाद के चलते पत्नी की हत्या, चारपाई में बंधकर गर्भवती को जिंदा जलाया, आरोपी फरार

अमृतसर। अमृतसर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक हैवान पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को चारपाई से बांधकर आपके हवाले कर दिया. आरोपी पति की पत्नी मात्र 23 साल की थी और वह 6 महीने की गर्भवती भी थी.

उसके पेट में जुड़वा बच्चे थे. आरोपी पति अपनी पत्नी को आग के हवाले करके घटना से फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस की तलाशी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर पहले बहुत बहस हुई. उसके बाद झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि गुस्से में पति सुखदेव ने अपनी पत्नी पिंकी को पहले तो खूब खरी-खोटी सुनाई. उसके बाद उसे चारपाई से बांधकर उसमें आग लगा दी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद आस-पास में हड़कंप मच गया. जिंदा महिला को जलाने की खबर सुनकर सबके रोंगटे खड़े हो गए. आखिर एक पति इतना बड़ा जल्लाद कैसे बन गया कि उसने अपनी गर्भवती कोई जबरन चारपाई से बांधकर आग के हवाले कर दिया.

पति और पत्नी के बीच झगड़े के बाद पत्नी को पहले तो चारपाई पर जबरदस्ती बांधा. पत्नी ने भी अपनी ओर से पूरी कोशिश की खुद को छुड़ाने की लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हो पाई. पति गुस्से में इतना पागल हो चुका था कि वो यह भी भूल गया कि उसकी पत्नी 6 महीने की गर्भवती है.

पति ने चारपाई पर पत्नी को बांधा और आग लगा दी. सात फेरे और रिश्ते का ख्याल किए बगैर वह हैवानियत के उस स्तर तक पहुंच चुका था, जिसकी कल्पना करना भी किसी व्यक्ति के लिए मुश्किल है. पत्नी आग की लपटों के बीच चिल्लाती रही, लेकिन पति पर इसका रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ा. उसने मानों कुछ सुनाई ही नहीं दे रहा हो. पत्नी को जलता हुआ छोड़कर वह वहां से भाग गया.

Related Articles

Back to top button