जरा हटके

Weird news: महिला ने किया एलियंस से बात करने का दावा, कहा – एलियंस उठाकर ले गए थे जहाज में

नई दिल्ली। विज्ञान आज की दुनिया में काफी प्रगति कर चुका है. हालांकि आज भी कुछ ऐसे सवाल हैं, जिसका जवाब वैज्ञानिकों के पास नहीं है. ऐसे ही दिलचस्प सवालों में से एक ये है कि हमारी दुनिया से अलग भी क्या कोई ऐसा ग्रह है, जहां लोग रहते हैं या फिर ये दूसरे ग्रहों के लोग आखिर दिखते कैसे हैं?

इस पर कोई ठोस जवाब तो नहीं है लेकिन कहानियां कई मिल जाएंगी.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक शेरी वाइल्डे नाम की एक लेखिका ने दावा किया है कि उसे एलियंस खुद उठाकर अपनी जहाज में ले गए थे, फिर उन्होंने उसके एग्स भी उन्होंने चुरा लिए. इतना ही नहीं उसे 20 साल ये पता करने में लग गया कि वो दरअसल उनके साथ हुआ क्या था?

शेरी वाइल्डे का कहना है कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी का एक बड़ा हिस्सा एलियंस से कम्यूनिकेशन में गुजर गया. साल 2015 में उन्होंने पहली बार ये बात कही. उन्होंने बताया कि उनकी कार रास्ते के बीच में खड़ी हुई. इसके बाद दो घंटे तक उन्हें क्या हुआ, ये याद नहीं था. उन्होंने 20 साल तक इस बात की खोज की थी कि आखिर उनके साथ दो घंटे में क्या हुआ. आखिरकार हिप्नोटिस्ट की मदद से उसे पता चला उसे एलियंस लेकर गए थे. उनकी आंखें हरी थीं और मुंह बंद था. उन्होंने सिर पर टाइट फिटिंग कैप पहनी थी.

इसके बाद एलियंस ने उसे कार से निकलने के लिए कहा. शेरी ने बताया कि उन्होंने उसे पकड़ा और कार से बाहर निकालकर ले गए. वे उसे स्पेसशिप में लेकर गए. यहां काफी ठंड और अंधेरा था. वहीं पर एक स्लैब टेबल थी, जिस पर उसे लिटाया गया. महिला का कहना है कि एलियंस ने उसके एग्स निकाले. अपना काम पूरा होने के बाद शेरी को वापस छोड़ दिया गया लेकिन उसकी मेमोरी इरेज़ कर दी गई.

Related Articles

Back to top button