छत्तीसगढ़

श्मशान घाट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

रायपुर। रायपुर के कोटा श्मशान घाट में गुरुवार रात भीषण आग गई। श्मशान घाट प्रबंधक ने बोर के माध्यम से आग पर काबू पा लिया है। कुछ देर बाद फायर बिग्रेड की टीम सूचना मिलने पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पाया।

मुक्ति धाम के संचालक विजय सिंह जडेजा ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हमें शक है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। जिसकी शिकायत करने हम सरस्वती नगर थाने पहुंचे हैं।

वहीं, रायपुर में लगातार आगजनी की घटना सामने आ रही है। गुरुवार को शाम 7 बजे रायपुर सीएमएचओ दफ्तर के बाहर भी आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचना देकर बुलाया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

Related Articles

Back to top button