देश विदेशमध्यप्रदेश

लाल जोड़े में मतदान केंद्र पहुंची नव विवाहिता, विदाई से पहले दिया वोट, सबकी टिकी नजर

बालाघाट। लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज वोटिंग का दिन है। इसी के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। देश के कुल 97 करोड़ वोटरों में से 16 करोड़ 63 लाख मतदाता वोट डालकर अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। आज होने वाले मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने भी पूरी तैयारियां कर ली है।

पहले फेज के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग होनी है। जिसमें मध्यप्रदेश की 6 सीट मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सीधी, शहडोल, जबलपुर और छत्तीसढ़ की 1 सीट बस्तर पर वोटिंग होगी। वहीं इस बीच मध्यप्रदेश के बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से खबर आई है जहां एक नई नवेली दुल्हन मतदान केंद्र पहुंची। मतदान केंद्र पहुंचते ही सबकी नजर उस नई नवेली दुल्हन पर टिक गई।

बता दें कि बालाघाट के मतदान केंद्र पर दुल्हन डॉली सांडिल्य शादी के बाद ससुराल विदा होने के पहले मतदान करने पहुंची। उन्होंने अपनी शादी के बाद ससुराल विदा होने से पहले परिजनों से मतदान करने की बात जाहिर की और लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान कर अपना फर्ज निभाया।

Related Articles

Back to top button