जरा हटके

Social media: बच्चे ने आंसर शीट पर लिखे उट – पटांग जवाब, टीचर पर निकाली भड़ास, फिर भी मिले पूरे मार्क्स, बच्चे की आंसर शीट वायरल

स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की हर जगह पर कुछ कैटेगरीज़ होती हैं. कुछ स्टूडेंट्स तो बहुत होनहार होते हैं, तो कुछ औसत दर्जे के होते हैं. वहीं कुछ छात्र होनहार तो नहीं लेकिन कलाकार ज़रूर होते हैं.

ऐसे छात्रों की सालभर भले ही कोई बात न करे लेकिन परीक्षा के दौरान ये काफी चर्चित हो जाते हैं. इसकी वजह होती है आंसर शीट में लिखे गए इनके उल्टे-सीधे जवाब. कुछ स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं, जो अपनी पढ़ाई से ज्यादा मशहूर अपनी परीक्षा की कॉपियों की वजह से हो जाते हैं. एक ऐसे ही छात्र की कॉपी वायरल हो रही है, जिसने टीचर का पूरा बदला अपनी आंसर शीट में निकाल लिया था. आप इसके एक-एक वाक्य को पढ़ेंगे तो अपने आप ही चेहरे पर मुस्कान आने लगेगी.टीचर से बच्चे का इतना ‘प्यार’!
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छात्र को इंग्लिश का पेपर दिया गया है. उसे कुछ शब्द दिए गए हैं जिन्हें उसे अपने वाक्य में प्रयोग करके दिखाना है. छात्र ने हर शब्द का प्रयोग करते हुए अपनी टीचर को कुछ न कुछ गलत लिखा है. मसलन पुलिस शब्द का प्रयोग करते हुए उसने लिखा – पुलिस मेरी टीचर को पकड़ लो. पायलट शब्द के प्रयोग में लिखा- पायलट, मेरी टीचर के ऊपर प्लेन लैंड कर दो. यहां तक कि फायर शब्द के इस्तेमाल में भूी उसने लिखा- आग, मेरी टीचर को जला दो.

देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/C3vUPrACFYY/?utm_source=ig_web_copy_link

सारे वाक्यों को शिक्षिका ने काफी तसल्ली से पढ़ा और चेक किया है. इतना ही नहीं उसने रिमार्क लिखा है – ‘मूर्खतापूर्ण लेकिन ज़बरदस्त काम है.’ इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर batmansince1992 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को 23 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और हज़ारों लोगों ने पसंद किया है. एक यूज़र ने लिखा- होने वाले टीचर्स को गुड लक. कुछ यूज़र्स ने तो ये भी देख लिया कि इसमें पायलट की स्पेलिंग गलत है.

Related Articles

Back to top button