Social media: पालतू अजगर ने किया महिला पर हमला, घटना का खौफनाक वीडियो आया सामने..

बहुत से लोग घरों में जानवर पालते हैं। ज्यादातर लोग अपने घरों में कुत्ते, बिल्ली या फिर खरगोश जैसे जानवर पालते हैं लेकिन कुछ लोग इनसे भी दो कदम आगे बढ़कर खतरनाक जानवरों को ही पाल लेते हैं।
इनमें शेर, चीते के अलावा खतरनाक सांप तक शामिल होते हैं। ऐसे में ये लोग इस बात को भूल जाते हैं कि जानवर आखिर जानवर ही होता है जो उनपर कभी भी हमला कर सकता है। ऐसा ही एक वीडियो आज हमें सोशल मीडिया में देखने को मिला। जिसमें एक महिला पर पालतू अजगर ने हमला कर दिया. उसके बाद जो हुआ वह देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला कांच के बड़े से जार में बैठे अजगर को निकाल रही है। ऐसा लग रहा है कि ये सांप महिला का पालतू अजगर है इसीलिए उसने इसे जार में रखा है। महिला जार के ढक्कन को ऊपर उठाती है वैसे ही अजगर तुरंत ऊपर की ओर निकल आता है। पहले तो महिला थोड़ा सा पीछे की ओर हट जाती है। उसके बाद जैसे ही वह अजगर को पकड़ने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता ही अजगर उस पर हमला कर देता है। अजगर महिला की कलाई को अपने मुंह से पकड़ लेता है।
महिला की कलाई को पकड़ने के बाद अजगर धीरे धीरे उसके हाथ में लिपटने लगता है। तब तक महिला को खतरे का अंदाजा हो जाता है कि अब अगर कुछ न किया गया तो अजगर उसकी जान ले सकता है। तभी एक शख्स भी वहां पहुंच जाता है और वह भी अजगर से महिला को बचाने की कोशिश करने लगता है। तब तक अजगर और रौद्र रूप धारण कर लेता है और तेजी से महिला के हाथ में लिपट जाता है। शख्स भी अजगर से महिला के हाथ को छुड़ाने की कोशिश करता है लेकिन तब तक अजगर उसके पैर में भी लिपटने लगता है जिससे महिला बुरी तरह से घबरा जाती है।
उसके बाद वह शख्स लोहे की एक रॉड से अजगर को खींचने की कोशिश करता है। इस दौरान महिला का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो जाता है वीडियो में महिला के साथ से निकलता खून भी देखा जा सकता है। उसके बाद क्या हुआ ये तो नहीं पता लेकिन वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि इस हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई होंगे।




