मनोरंजन

Bollywood: खून से लथपथ नजर आई प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल, जाने कैसे हुई ये हालत…

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। वैसे को प्रियंका अक्सर अपने लुक्स की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मगर अब प्रियंका की कुछ चौंकाने वाली फोटोज सामने आई हैं, जिन्हें देखकर सभी के होश उड़ गए हैं।

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वो खून में लथपथ नजर आ रहीं हैं। प्रियंका के चेहरे पर काफी चोट लगी है और उनके फेस पर खून के छींटे साफ देखे जा सकते हैं। इसके अलावा प्रियंका की आंखें भी सूजी हुई और काली नजर आ रहीं हैं। प्रियंका को ऐसे देखकर सभी हैरान हैं कि आखिर प्रियंका की ऐसी हालत किसने की और उन्हें इतनी चोट कैसे लग गई?

https://www.instagram.com/p/C513n-2Pj9A/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें देखने के बाद उनके फैंस भी काफी परेशान हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि प्रियंका को सचमुच चोट नहीं लगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें मूवी के सेट की हैं, जहां प्रियंका एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहीं हैं। प्रियंका की काली आंखें, सूजा चेहरा और चोट के निशान भी मेकअप की मदद से बनाए गए हैं। वास्तव में प्रियंका बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

इंस्टेंट बॉलीवुड ने प्रियंका की ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद कई फैंस घबरा गए हैं। ऐसे में एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, यार तुम लोग तो हार्ट अटैक करवाओगे मैं तो डक गया था। दूसरे यूजर ने लिखा, गेट वेल सून प्रियंका। तीसरे यूजर ने लिखा, क्या हुआ ये सब? एक और यूजर ने कमेंट किया, चिल यार ये सिर्फ मेकअप है। किसी अन्य यूजर ने लिखा, ये तो बिल्कुल असली लग रहा है।

Related Articles

Back to top button