Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

बृजमोहन और विजय बघेल के नामांकन में शामिल होंगे सीएम साय, यह है कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातर प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं सीएम साय भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भी शामिल हो रहे हैं।

इसी कड़ी में आज सीएम साय दो नामांकन रैलियों में शामिल होंगे। सीएम साय जिन प्रत्याशियों की रैली में शामिल होंगे वो दोनों रैलियां प्रदेश के कद्दावर नेताओं की है।

विजय बघेल और बृजमोहन अग्रवाल आज दाखिल करेंगे नामांकन

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल आज शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करने जाएंगे। इस दौरान उनकी नामांकन रैली में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इसके बाद रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी और प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी आज राजधानी रायपुर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल करेंगे। सीएम साय मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में भी शामिल होंगे। सीएम साय दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

Related Articles

Back to top button