क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेश

शादी से मना करने पर युवती का अपहरण, एक माह तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। शादी करने से मना करने पर एक युवक ने अपनी दोस्त को अगवा कर कमरे में बंधक बना लिया था। उसने एक माह तक युवती के साथ ज्यादती की थी। युवती की शिकायत पर अयोध्या नगर थाना पुलिस ने आरोपित को अपहरण कर बंधक बनाने, दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

अयोध्या नगर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली युवती ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि कुटुंब एप के माध्यम से उसका परिचय गिरीश झारे से हुआ था। उसके बाद गिरीश, युवती से मिलने भोपाल भी आने लगा था। कुछ दिनों में युवती को गिरीश का आचरण ठीक नहीं लगा।

युवती ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी। शादी करने के दबाव बनाने पर युवती ने साफ मना कर दिया था। एक माह पहले गिरीश युवती को डरा धमकाकर कार से अगवा कर नर्मदापुरम ले गया। वहां कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ ज्यादती करना शुरू कर दी। युवती किसी तरह उसके चंगल से छूटकर भोपाल आई और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गिरीश को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button