छत्तीसगढ़

अवैध रूप से कोयला निकालने के दौरान दो युवकों की मौत, बाल- बाल बची एक की जान..

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरी भंडार स्थित गुफा से अवैध रूप से कोयला निकालने के दौरान खदान धसने से 2 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। दरअसल उदयपुर थानाक्षेत्र के ग्राम सुखरी भंडार से लगे केराझरिया गुफा में मौजूद अवैध रूप से कोयला निकालने 3 युवक गए हुए थे। जहां गुफा से अवैध रूप से कोयला निकालने के दौरान खदान धसने से तीन युवकों में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं एक अन्य युवक बाल-बाल बचा जिसने खदान से निकलकर अपने परिजनों सहित ग्रामीणों को इसकी सूचना दी कि खदान में 2 युवकों की खदान धसने से मौत हो गई है। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद उदयपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खदान में दबे दोनों मृतक बुधलाल मंझवार और तिरंगा मझवार के शव को बाहर निकाला है।

वहीं उदयपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं अंबिकापुर एसडीओपी अमित पटेल ने यह भी बताया कि ग्रामीणों को कोयला खदान में न जाने की हिदायत भी दी गई है ताकि भविष्य में कोई और अप्रिय घटना न हो सकें।

Related Articles

Back to top button