मनोरंजन

जल्द बंद हो जायेगा ‘ ये रिश्ता क्या कहलाता है,’ गिरती टीआरपी के चलते नोटिस जारी

नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले 15 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो के कलाकार आते हैं जाते हैं लेकिन यह फैंस की पसंदीदा लिस्ट में हमेशा बना रहता है।

राजन शाही का शो पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है। जब से मेकर्स ने शो के मेन किरदार शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को हटाया है तब से ही फैंस के बीच शो को लेकर चर्चा बनी रहती हैं। वहीं अब एक और अफवाह गर्म है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है कि गिरती टीआरपी की वजह से इसे बंद करने का नोटिस जारी हुआ है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

हाल ही में खबर सामने आई है कि ये रिश्ता क्या कहलाता को दर्शकों की संख्या में गिरावट देखने के बाद शो को स्टार प्लस से नोटिस मिला है। गिरती टीआरपी की वजह इसे बंद या स्लॉट चेंज किया जा सकता है। वहीं इस खबर पर राजन शाही ने खुलासा किया कि शो को अक्सर चैनल से ऐसे नोटिस मिलते रहे हैं। “मुझे प्रोग्रामिंग टीम से शो बंद करने के बारे में नोटिस मिला है। दिलचस्प बात यह है कि जब भी हमें ऐसे नोटिस मिले हैं, ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी बढ़ जाती है। नोटिस आया तो टीआरपी बढ़ जाएगी। बता दें कि जब से शो में लीप आया है तब से ये रिश्ता क्या कहलाता है कि टीआरपी में गिरावट आ रही है।

बता दें कि स्टार प्लस, एक चैनल के रूप में, केवल उन शो को प्रसारित किया जाता है जो 2 से अधिक टीवीआर प्राप्त करते हैं। बातें कुछ अनकही सी, फालतू, बन्नी चाउ होम डिलीवरी ने रात 9 बजे के स्लॉट में अच्छा प्रदर्शन किया , हालांकि, चैनल ने उन्हें हटा दिया क्योंकि वे 2-टीवीआर का आंकड़ा पार नहीं कर सके। उड़ने की आशा ने पिछले महीने मोहित मलिक के स्टार्टर ‘बातें कुछ अनकही सी’ की जगह ले ली

Related Articles

Back to top button