Politicsउत्तर प्रदेशदेश विदेश

खेतों में गेहूं की फसल काटते नजर आई हेमा मालिनी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

मथुरा। लोकसभा चुनाव के लिए अब काफी कम दिन बचे हुए है। बीजेपी और कांग्रेस जोरशोर से प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। बीजेपी प्रत्याशी जनता को लुभाने के लिए कई प्रयास कर रहे है। जैसा कि ज्ञात हो कि बीजेपी ने हेमा मालिनी को मथुरा से अपना उम्मीदवार बनाया है। उनका कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हो रही है। बीजेपी उम्मीदवार और सांसद हेमा मालिनी गेहूं काट रही महिलाओं से मिलने पहुंच गई। हेमा मालिनी महिलाओं के साथ गेहूं भी काटा।

तस्वीरों में हेमा मालिनी चुनाव प्रचार के दौरान महिला किसानों के साथ गेहूं काटते दिख रही हैं। हेमा मालिनी गुरुवार यानी 11 अप्रैल को बलदेव विधानसभा के गढ़ी गोहनपुर गांव में चुनाव प्रचार कर रही थीं। बता दें कि बीजेपी के लिए म​थुरा सीट काफी अहम मानी जा रही है।

वहीं गेहूं फसल के कटान का समय होने के नाते कई महिला किसान अपने खेतों में कटाई कर रहीं थी। हेमा मालिनी उनसे मिलने खेत में जा पहुंचीं। उनसे हालचाल पूछा। इसके बाद वोट देने की अपील की और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। हेमा मालिनी ने गेहूं काटते हुए फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की और लिखा है, मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो है…।

Related Articles

Back to top button