Politicsछत्तीसगढ़

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सीएम साय ने किया पलटवार, कहा – दिमागी संतुलन खो चुके हैं कवासी लखमा और चरणदास महंत

डिंडौरी। मध्य प्रदेश में नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के बड़े बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बुधवार को मंडला संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील की और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी सभा में शामिल हुए।

वहीं PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर पलटवार किया। सीएम साय ने कहा कि कवासी लखमा और चरणदास महंत दिमागी संतुलन खो चुके हैं। सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता हार के डर से ऊलजलूल बयानबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा सीएम साय ने मण्डला लोकसभा में फग्गन सिंह कुलस्ते की बड़ी जीत का दावा किया। इसके साथ ही मण्डला लोकसभा क्षेत्र के बम्हनी गांव में BJP प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

Related Articles

Back to top button