
दिल्ली। राजधानी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में कल रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की इसके लपटें दूर-दूर तक नजर आ रहे थे। वहीं इस हादसे के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
वहीं अग्निशमन विभाग के कर्मी अनुप कुमार ने बताय कि, “मौके पर छह ब्रिगेड मौजूद हैं। पहली मंजिल पर कपड़े के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर तैनात थी क्योंकि गलियां संकरी थी और इतनी बड़ी दूरी से पानी का पाइप लाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”




