Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़

Breaking news: असामाजिक तत्वों की शर्मनाक हरकत, देवी देवताओं की मूर्तियों को तोड़ा, हिंदुओं में आक्रोश

बिलासपुर। पूरे देश में आज से आस्था और शक्ति का पर्व यानि नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। लेकिन नवरात्रि के पहले ही दिन बिलासपुर से असामजिक तत्वों की शर्मनाक हरकत सामने आई है। दरअसल यहां एक मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में देवी देवताओं की मूर्तियों को तोड़ दिया है। मामला सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सीपत थाना क्षेत्र का है, जहां के सेलर पंचायत में नवरात्रि के पहले ही दिन हिंदू धर्म के देवी देवताओं की मूर्ति टूटी हुई मिली। जैसे ही इसकी सूचना आसपास के लोगों को लगी भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई।

बताया गया कि एक ही मंदिर नहीं बल्कि गांव के कई मंदिरों में मूर्तियां टूटी हुई मिली। भगवान शिव के शिवलिंग को भी खंडित किया। सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मूर्तियों को तोड़ने को लेकर हिंदू धर्म के लोग काफी आक्रोशित है।

Related Articles

Back to top button